Theme images by MichaelJay. Powered by Blogger.

Comment

Flipkart

Flipkart Ads

Contributors

Wednesday, 9 September 2015

funny jokes


लेटेस्ट चुटकुले

* टीचर (चम्पू से) - यह बताओ कि दुनिया में कितने देश है???
...........
.............
.............
चम्पू - कर दी ना पागलों वाली बात!
........
..........
........
दुनिया में एक ही देश है भारत, बाकी सब तो विदेश है...।


* एक दिन घोंचू बहुत ही दुखी मन से बोला - ऐसी जिंदगी से मौत अच्छी..।
...........
.............
..............
तभी अचानक यमराज आकर बोले- तुम्हारी जान लेने आया हूं........!
..........
..........
घोंचू - लो बताओ, दुखी इंसान मजाक भी नहीं कर सकता....।


* मेहमान- आज मुझे जरूर सुबह चार बजे उठा दीजिएगा। कहीं ऐसा न हो कि फिर मेरी गाड़ी छूट जाए।
मेजबान- जी, मैं जरूर जगा दूंगा। अगर मैंने आज सुबह आपको उठाकर गाड़ी में नहीं सवार करवाया तो मेरी बीवी आपके साथ मुझे घर से निकाल देगी।


* एक दिन नेता की बीवी अपने पति से बोली- मेरी चप्पल बिलकुल खराब गई है। आज शाम को जरूर मेरे लिए एक जोड़ी चप्पल लेते आना।
नेता जी बोले- आज शाम मुझे एक जगह भाषण देने जाना है। तुम भी साथ चलना। एक जोड़ी क्या, कई जोड़ी जूते और चप्पलें मिल जाएंगे।


* एक बार रेल में बैठे दो मुसाफिरों में लड़ाई हो रही थी।
एक खिड़की खोल देता था और कहता था, 'गर्मी लग रही है, इसलिए खिड़की खुली रहने दो।'
दूसरा खिड़की बंद कर देता था और कहता 'सर्दी लग रही है इसलिए खिड़की बंद रहने दो।'
..........
जब उन्हें लड़ते-लड़ते काफी देर हो गई तो तीसरे मुसाफिर ने कहा- 'क्यों लड़ते हो भाई! कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि खिड़की का सिर्फ फ्रेम ही है, कांच नहीं।'


* एक आदमी (दूसरे से) - दोस्त 'एशियन पेंट्‍स' होते है, जो दुनिया बदल दे...
............
............
गर्लफ्रेंड 'एवरेस्ट मसाला' की तरह टेस्ट में बेस्ट होती है...
............
...........
पहला कुछ और बोल पाता, उससे पहले ही...
दूसरे ने कहा - ...और पत्नी 'मच्छर की क्वॉइल' की तरह होती है, जो कोने-कोने से ढूंढ-ढूंढ के मारती है।


* पत्नी मस्ती के मूड में (पति से) बोली - मैंने सुना है कि स्वर्ग में पति-पत्नी को साथ में रहने नहीं देते...।
पति : अरे पगली, तभी तो उसे स्वर्ग कहते है...।


* भक्त (भगवान से) - भारत से अमेरिका तक रोड बनाओ...
भगवान- मुश्किल है..! कुछ और मांगो...
...........
.........
.........
भक्त- बीवी दे दो बिना अफेयर वाली....।
भगवान- रोड सिंगल बनाऊं या डबल.....??


* एक कैदी (दूसरे कैदी से) - तुम यहां कैसे और क्यों आए?
दूसरा कैदी - सरकार से मेरी जिद चल रही थी।
पहले कैदी ने हैरान होकर पूछा- क्या मतलब?
दूसरे ने इतमीनान से जवाब दिया और कहा- मैं सरकार की तरह नोट बनाता था।


* एक खां साहब को खाने के बाद उंगलियां चाटने की बहु‍त आदत थी।
एक बार एक दावत में खाने के बाद उन्होंने उंगलियां चाटनी शुरू कर दीं।
..............
...............
बाजू वाले साहब ने भी अपना हाथ आगे करके कहा- 'जरा इसे भी साफ कर दीजिए।'


No comments:
Write comments

Services

More Services

© 2014 Joke Masti. Designed by Bloggertheme9
Powered by Blogger.